फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Account breached through UPI

Sonipat News: कहीं यूपीआई से खाते पर सेंध, कहीं विदेश में फंसे साले के नाम पर ठगी, दो लोगों से 4.14 लाख ऐंठे

Wed, 28 Oct 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Account breached through UPI
-आईसीआईसीआई बैंक खाते में बिना अनुमति यूपीआई सक्रिय कर निकाले 2.20 लाख रुपये
विज्ञापन

-फेसबुक पर साले की फर्जी आईडी से भेजा संदेश, मलेशिया में फंसे होने का बहाना बनाकर ठगे 1.94 लाख
-मलिकपुर के युवक के पास 10 लाख जमा कराने की फर्जी रसीद भेजकर की गई ठगी
-भाई, साले और दोस्त के बैंक खातों से भी ट्रांसफर करवाई रकम, व्हाट्सएप पर भेजे भुगतान स्कैनर
-साइबर ईस्ट थाना खुलने के बाद पहली एफआईआर दर्ज, बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाकर कुल 4,14,107 रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पहले मामले में बिना अनुमति बैंक खाते से यूपीआई के जरिए रकम निकाल ली। दूसरे मामले में विदेश में फंसे रिश्तेदार के नाम पर झांसा देकर पैसे ऐंठे गए। दोनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इनमें से एक मामला साइबर ईस्ट थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

केस एक:
यूपीआई सक्रिय कर निकाले 2.20 लाख
रोहतक रोड निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 अक्तूबर शाम करीब 5:05 बजे मोबाइल पर आईसीआईसीआई बैंक खाता संख्या से यूपीआई सेवा सक्रिय होने का संदेश आया। इसके तुरंत बाद खाते से अलग-अलग समय पर 2,20,107 रुपये निकाल लिए गए। तुरंत बैंक खाता फ्रीज करवाया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


केस दो:
फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर ठगे 1.94 लाख रुपये
गांव मलिकपुर निवासी सुनील की साइबर ईस्ट थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 22 अक्तूबर को मलेशिया में रह रहे उनके साले के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। आरोपी ने 10.40 लाख रुपये भेजने की झूठी बात कही और व्हाट्सएप पर रसीद भेजकर दिल्ली के एक एजेंट को 2.45 लाख रुपये देने को कहा। मलेशिया में वीजा रद्द होने और जेल जाने का डर दिखाकर सुनील को झांसे में लिया गया। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर क्यूआर स्कैनर भेजा। सुनील ने अपने, भाई, साले और दोस्त के के चार बैंक खातों से कुल 1,94,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन ने नागरिकों से अपील की है कि फेसबुक या व्हाट्सएप पर रिश्तेदार के नाम से पैसों की मांग करने वाले संदेशों पर तुरंत भरोसा न करें। रकम ट्रांसफर करने से पहले उस व्यक्ति को पुराने या सत्यापित नंबर पर कॉल करके सच्चाई की पुष्टि जरूर करें। बैंक खाते में यूपीआई सक्रिय होने या अनजान लेन-देन का संदेश मिलते ही तुरंत बैंक से संपर्क कर अपने खातों को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed