{"_id":"6ae10ed7820236ce12068514","slug":"crime-branch-raids-gambling-den-in-nandgram-12-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1010654-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नंदग्राम में जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच का छापा, 12 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नंदग्राम में जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच का छापा, 12 गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 75,650 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने नंदग्राम थाना पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार, डोला, मोनू, निशांत, अनिल कुमार, सुमित, आकाश राठी, अभिषेक, सौरभ, अनिकेत, आसिफ और निसार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश नंदग्राम क्षेत्र की सेवा नगर कॉलोनी और आसपास के इलाकों के निवासी हैं। इनके अलावा नेहरूनगर, श्यामनगर और हिंडन विहार के निवासी भी शामिल हैं। आरोपियों की उम्र 19 से 49 वर्ष के बीच है। कार्रवाई करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच और नंदग्राम थाना पुलिस के जवान शामिल रहे।