फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धोखाधड़ी कर किसान की नगदी उड़ाई

धोखाधड़ी कर किसान की नगदी उड़ाई

Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर किसान की नगदी उड़ाई
धोखाधड़ी कर किसान की नगदी उड़ाई
विज्ञापन

कांधला। किसान के खाते से धोखाधड़ी करके हजारों की नगदी उड़ा ली। किसान को जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी किसान संदीप का कस्बे के रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता है। किसान के अनुसार शनिवार दोपहर उसके फोन पर उसके खाते से तीस हजार रुपये कटने का एक संदेश प्राप्त हुआ। खाते से एकाएक तीस हजार की नगदी गायब होने पर किसान के होश उड़ गए। किसान के अनुसार मामले की शिकायत बैंक से करते हुए पैसा गायब होने की जानकारी शाखा प्रबंधक से की। किसान के अनुसार उसे एक विड्रोल फार्म से तीस हजार की नगदी निकाले जाने के बारे मे जानकारी दी गई, लेकिन किसान ने बताया कि उसके हस्ताक्षर जाली है। उसने किसी फार्म पर कोई हस्ताक्षर किए ही नहीं है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसके खाते से किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके तीस हजार की नगदी निकाल ली है। रविवार को किसान परिजनों के साथ थाने पहुंचा और प्रकरण में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed