फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए भाई-बहन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए भाई-बहन

Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए भाई-बहन
संदिग्ध हालात में लापता हो गए भाई-बहन
विज्ञापन

शामली। शाहदरा जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गए। युवक का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। चिंतित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जीआरपी थाने को इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनको टरका दिया, जिसके बाद परिजन कोतवाली शामली में पहुंचे। यहां से भी उनको जीआरपी के लिए भेज दिया गया।

मोहल्ला रामसागर निवासी दसवीं की छात्रा प्रतिभा अपने बुआ के लड़के के साथ अपने पिता के पास शाहदरा जाने के लिए मंगलवार दोपहर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी। उसकी मम्मी उन दोनों को ट्रेन तक छोड़ने आई और उसके बाद घर लौट गई थी। किशोरी को बुधवार को मुंबई फ्लाइट के माध्यम से जाना था। इसके लिए टिकट भी बुक था। मंगलवार की देर रात तक जब दोनों शाहदरा अपने पिता के पास नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर पिता ने युवक शिवम के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह स्विच ऑफ आता रहा। पूरी रात परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह दोनों के परिजन जीआरपी थाने में पहुंचे, लेकिन जीआरपी पुलिस ने उनको टरका दिया। इसके बाद पीड़ित कोतवाली में पहुंचे अनहोनी की आशंका जताई। कोतवाली पुलिस ने भी मामला जीआरपी थाने का बताते हुए जीआरपी थाने में भेज दिया। परिजनों के अनुसार शिवम का आखिरी बार व्हाट्सएप ऑनलाइन का समय सवा तीन बजे आया था, उसके बाद से दोनों लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed