फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फर्जी रसीदों से चंदा उगाही करने पहुंचे युवकों की पिटाई

फर्जी रसीदों से चंदा उगाही करने पहुंचे युवकों की पिटाई

Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
फर्जी रसीदों से चंदा उगाही करने पहुंचे युवकों की पिटाई
बाबरी।
विज्ञापन

थाना बाबरी क्षेत्र के गांव कुरमाली में मस्जिद निर्माण के नाम पर फर्जी रसीदों से दो युवक चंदा उगाही करने पहुंच गए। शक होने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद बंधक बना लिया। बाद में जिम्मेदार ग्रामीणों ने दोनों युवकों को छुड़वा दिया और उगाहे गए रुपये भी ग्रामीणों को लौटा दिए।
मामला रविवार दोपहर करीब दो बजे का है। दो युवक रसीद बुक लेकर कुरमाली गांव में पहुंचे और कैराना क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद निर्माण के लिए लोगों से चंदा उगाही करने लगे। शक होने पर ग्रामीणों ने मस्जिद निर्माण का स्थान पूछा, जिसके बाद वहां अपने परिचितों को कॉल करके जानकारी की। तब पता चला कि वहां मस्जिद का निर्माण नहीं हो रहा है, बल्कि युवक फर्जीवाडा कर चंदा उगाही करने पहुंच गए हैं। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई की और एक मदरसे में बंद कर दिया। इससे पहले कि मामले की सूचना पुलिस को दी जाती, तभी कुछ जिम्मेदार ग्रामीणों ने दोनों युवकों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देते हुए छुड़वा दिया। इसके बाद दोनों युवकों को गांव से बाहर भेज दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष संदीप बालियान का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन


सब्जी से लदा ट्रक पलटा
झिंझाना। दिल्ली से सब्जियां लादकर रविवार तड़के सहारनपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर झिंझाना-ऊन मार्ग पर गांव ढिंढाली के पास पलट गया। हादसे के कारण काफी देर तक यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने के बाद झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को सीधा कराने पर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed