{"_id":"59bad6f14f1c1b30688b4990","slug":"111505416945-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सवार छात्राओं का शरारती युवकों ने किया पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस सवार छात्राओं का शरारती युवकों ने किया पीछा
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
बाइक सवार शरारती युवकों ने छात्राओं से भरी बस का पीछा किया। ़इस पर अभिभावकों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और बाइक सवारों को गिरफ्तार कराने की मांग की।
शामली स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में कस्बा कांधला और आसपास क्षेत्र से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती हैं। इनके शामली जाने के लिए स्कूल बस का प्रबंध स्कूल प्रशासन की ओर से किया गया है। बृहस्पतिवार को स्कूल बस से एक छात्रा ने अपने अभिभावक को कॉल करके सूचना दी कि दो बाइक सवार छह युवक उनकी स्कूल बस का पीछा कर रहे हैं। शामली से कांधला लौटते समय पंजोखरा के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी बस रुकवाने की कोशिश भी की। इस कारण बस में सवार सभी छात्राएं दहशत में आ गई।
इसके बाद अभिभावकों ने कांधला थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने वहां पहुंचकर अभिभावकों को सुरक्षा व कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाइक नंबर मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले में गंगेरू निवासी तरुण कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आशंका जताई कि बाइक सवार बदमाश भी हो सकते हैं, जो किसी बच्चे का अपहरण या किसी अन्य संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में हों। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, सिल्वर बेल्स स्कूल प्रबंधन से अजय संगल और अरुण बंसल ने भी कांधला थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।