फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के साथ दुस्कर्म का मामला दर्ज।

कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के साथ दुस्कर्म का मामला दर्ज।

Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के साथ दुस्कर्म का मामला दर्ज।
अदालत के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

झिझाना। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छह नवंबर को उसकी पुत्रवधू अकेली थी। उस समय गांव का युवक तमंचा लेकर घर में घुस गया और उसकी पुत्रवधू से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसके कुछ समय बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ आया और उसके भतीजे के घर में घुसकर उसकी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ गालीगलौज शुरू कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों महिलाओं को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों महिलाओं को चारों आरोपियों से बचाया था। इस घटना की तहरीर थाना झिंझाना में दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जिस कारण उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का है, जिसमें वादी के भतीजे पर आरोपियों ने पहले छेड़छाड़ का मुकदमा थाना में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed