फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हवालात में बंद युवक पर मिला मोबाइल, हैडकांस्टेबल सस्पेंड

हवालात में बंद युवक पर मिला मोबाइल, हैडकांस्टेबल सस्पेंड

Fri, 07 Dec 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
हवालात में बंद युवक पर मिला मोबाइल, हैडकांस्टेबल सस्पेंड
हवालात में बंद युवक के पास मिला मोबाइल,
विज्ञापन

शामली। कांधला थाने के निरीक्षण के दौरान हवालात में बंद युवक के पास मोबाइल मिलने पर एसपी ने थाने के हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर को भी चेतावनी दी गई है।

एसपी अजय कुमार ने कांधला थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां हवालात में बंद एक युवक के पास मोबाइल मिला। नियमानुसार हवालात में बंद करने से पहले उसकी तलाशी होनी चाहिए। उसके पास से मिलने वाला सामान जमा कराया जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि हवालात में कोई बंदी कोई घटना न कर दे, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। इसके लिए थाने के मुंशी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहां ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर भी कार्रवाई के लिए भी उनके कमांडेंट को लिखा है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर कांधला को भी सुधार की सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed