{"_id":"5bd754d3bdec226993578806","slug":"101540838611-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में घुसकर शिक्षक से मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज में घुसकर शिक्षक से मारपीट, हंगामा
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बे के एक कालेज में डांटने से क्षुब्ध छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद स्कूल में बखेड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र और तीन साथियों को थाने ले आई। जहां उनसे पूछता की जा रही है। मामले की तहरीर दी गई है।
कस्बे के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार को एक गांव निवासी कक्षा-11 के छात्र को कालेज में एक अध्यापक ने अनुशासनहीनता पर डांट दिया था। इसी बात को लेकर छात्र सोमवार को अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर कॉलेज में पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने बालिका सेक्शन में जबरन घुसकर अध्यापक के साथ गाली गलौज की। शोरशराबा होने पर अन्य स्टाफ भी वहां पहुंच गया। स्टाफ द्वारा रोकने पर छात्र ने अपने साथियों के साथ शिक्षक से मारपीट की। जिसके बाद कालेज में अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सुनील दत्त फोर्स लेकर कालेज पहुंचे और आरोपी छात्र, उसके तीन साथियों को थाने ले गई। बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। कुछ लोग मामले में सुलह समझौते का भी प्रयास कर रहे हैं।