फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बाइक चोरी करने के दो आरोपी दबोचे

बाइक चोरी करने के दो आरोपी दबोचे

Sun, 14 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी करने के दो आरोपी दबोचे
बाइक चोरी करने के दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

कैराना। कोतवाली पुलिस ने झिंझाना - भूरा बाईपास मोड़ से दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी कर लाई गई दो बाइकें बरामद कीं। शनिवार रात कैराना कोतवाली पुलिस की टीम झिंझाना-भूरा बाईपास मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कैराना की ओर से अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। चेकिंग करने पर युवक बाइकों के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के चलते पुलिस युवकों को कोतवाली ले आई और गहनता से पूछताछ की, तब आरोपियों ने बताया कि उक्त दोनों बाइक चोरी करके लाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुर्बान निवासी मोहल्ला काजी का बाग और तहसीम कैराना के मोहल्ला आलकलां का रहने वाला है। बाइकों को दोनों युवक कहीं बेचने जा रहे थे। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।

पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप
कैराना। एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक घर के अंदर घुस आया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की गई। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। बाद में जब वह आरोपी की पत्नी से शिकायत करने पहुंची, तो आरोपी की पत्नी ने भी उसके साथ गाली गलौज की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed