फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बंदूक शे ढाबे पर फायरिंग, हड़कंप

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बंदूक शे ढाबे पर फायरिंग, हड़कंप

Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष की बंदूक शे ढाबे पर फायरिंग, हड़कंप
झिंझाना।
विज्ञापन

शराब के नशे में कार सवार युवकों ने मेरठ-करनाल हाइवे के पास एक ढाबे पर फायरिंग कर दी। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग कर कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी बंदूक और कई कारतूस बरामद किए हैं। बंदूक का लाइसेंस भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नाम बताया गया है।
बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस को डायल-100 पुलिस से सूचना मिली कि एक कार में सवार कुछ युवक मेरठ-करनाल हाइवे पर स्थित एक ढाबे पर फायरिंग करके झिंझाना की ओर भागे हैं। झिंझाना पुलिस के एसएसआई रविंद्र कुमार ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। उसी समय शामली की ओर से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवा लिया और युवकों को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। तलाशी के दौरान पुलिस को दर्शन उर्फ रीनू पुत्र रामफल के पास से 10 कारतूस की डिब्बी, प्रदीप उर्फ टीनू पुत्र रामफल से एक बंदूक और कारतूस मिले। नीरज के पास से दस कारतूस, सोनू के पास से कारतूस की एक डिब्बी और संदीप पुत्र ओमकार के पास से दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए पांचों आरोपी गांव दरगाहपुर थाना झिंझाना निवासी हैं। आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक से ढाबे पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़े गये युवकों से भारी मात्रा में 315 बोर के कारतूस के अलावा डबल बैरल बंदूक व उसके कारतूस व खोके बरामद किए गए हैं। उधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि उसकी बंदूक शामली में शस्त्र बेचने वाले दुकानदार के यहां ठीक होने गई हुई थी। जिसे लेकर वह झिंझाना आ रहा था, लेकिन रास्ते में अन्य कार्य होने की वजह से बंदूक अपने रिश्तेदार रीनू को देकर उसे घर देने के लिए कहा था। उसके द्वारा फायरिंग की गई या नहीं उसे इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed