{"_id":"5ac3cc384f1c1bc0618b5473","slug":"101522781240-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला को पीटा, दो लाख लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला को पीटा, दो लाख लाख लूटे
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शामली।
घर में घुसकर हमला कर महिला को पीटना और फायरिंग करने तथा दो लाख रुपये लूटकर ले जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला राजोवाला निवासी जफर ने रिपोर्ट दर्ज में बताया था कि पांच फरवरी की सुबह उसकी मां घर बैठी थी। उसी दौरान पड़ोस सोनू, मोनू, हकीमूद्दीन और सुहेल आए और उन्होंने आते ही घर पर हमला कर दिया। इस दौरान जफर की मां मुन्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोरशराबा होने पर जफर मौके पर आ गया और उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। आरोपी वहां से दो लाख रुपये उठाकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। इस बाबत पीड़ित ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। जिसके बाप पीड़ित ने एसीजेएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट ने मामले में कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।