फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवक के पिता को पुलिस ने भेजा जेल, अपहृत की तलाश में दबिश

युवक के पिता को पुलिस ने भेजा जेल, अपहृत की तलाश में दबिश

Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवक के पिता को पुलिस ने भेजा जेल, अपहृत की तलाश में दबिश
शामली। लापता किशोरी की बरामदगी को जीआरपी ने रविवार रात और सोमवार को आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिशें दी, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर, सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कई दिन पूर्व शाहदरा जाने के लिए ट्रेन में बैठे रिश्ते में भाई बहन प्रतिभा व शिवम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। रविवार को मामले में कार्रवाई की मांग तथा किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर उसके परिजन जीआरपी थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक शिवम के पिता जितेंद्र को हिरासत में ले लिया था और उससे पूछताछ शुरू कर दी थी। रविवार की रात और सोमवार को जीआरपी ने किशोरी की बरामदगी को लेकर जितेंद्र के कई ठिकानों पर दबिश दी। पूरा दिन दबिश का दौर चलता रहा, लेकिन कही भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला। उधर, सोमवार को जितेंद्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसओ जीआरपी सुनील दत्त ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है और दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed