{"_id":"5a8868b64f1c1ba5268baa0a","slug":"101518889142-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत किशोर की तलाश में कोतवाली पहुंची राजस्थान पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्रत किशोर की तलाश में कोतवाली पहुंची राजस्थान पुलिस
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा किशोर की तलाश
शामली। एक साल पूर्व अगवा किशोर की तलाश में राजस्थान पुलिस शामली में पहुंची और उसके बारे में जानकारी हासिल की। कोई सुराग नहीं लगने पर राजस्थान पुलिस लौट गई।
राजस्थान के जिला सीकर के थाना नीमका क्षेत्र के गांव जुगलपुरा से 27 दिसंबर 2016 को किशोर विक्रम उर्फ विक्की पुत्र ओमप्रकाश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस मामले में उसके पिता की ओर से थाना नीमका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2017 में पुलिस को विक्रम की लोकेशन शामली-कैराना क्षेत्र में मिली थी, जिसके बाद से कई बार पुलिस इस मसले में शामली आई थी। शनिवार को राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल पवन शर्मा शामली कोतवाली में पहुंचे और किशोर के बारे में जानकारी हासिल की। शहर कोतवाली के अलावा उन्होंने अन्य थानों से भी यह जानकारी हासिल की कि यहां कोई किशोर तो बरामद नहीं हुआ है। जानकारी हासिल करने के बाद राजस्थान पुलिस लौट गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजस्थान पुलिस पहुंची थी, लेकिन उनको यहां कोई सफलता नहीं मिली है।