फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मामूली विवाद पर जनसेवा केंद्र संचालक पर हमला

मामूली विवाद पर जनसेवा केंद्र संचालक पर हमला

Wed, 20 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद पर जनसेवा केंद्र संचालक पर हमला
शामली। जनसेवा केंद्र संचालक और एक युवक के बीच मामूली विवाद होने पर शहर की वर्मा मार्केट में बुधवार शाम खुली अराजकता नजर आई। युवक और उसके साथियों ने पहले तो जनसेवा केंद्र में घुसकर हमला किया। फिर जनसेवा केंद्र संचालक को बुरी तरह पीटते हुए कोतवाली तक खींचकर ले गए। घटना से लोग सहम गए।
विज्ञापन

शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी एक युवक बुधवार शाम करीब पांच बजे शामली में वर्मा मार्केट स्थित जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने पहुंचा। इस दौरान केंद्र पर कार्यरत युवक से उसका विवाद होने पर गाली गलौज हो गई। युवक खुद को फौजी बता रहा था। उसका आरोप था कि आधार कार्ड बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है, जबकि सरकार की तरफ से ऐसा कोई नियम नहीं है। दोनों पक्षों में गाली गलौज से विवाद गरमाने पर मारपीट भी हो गई। केंद्र संचालक विपिन कुमार ने बीच बचाव कर अपने सहयोगी को धमकाया, लेकिन जब विवाद खत्म नहीं हुआ लिलौन निवासी युवक से भी उसकी गाली गलौज और मारपीट हो गई।
विज्ञापन

तब युवक वहां से चला गया और कुछ देर बाद ही अपने साथियों सहित दोबारा जनसेवा केंद्र पर पहुंचा। जनसेवा केंद्र में घुसकर तोड़फोड़ मचाई तथा संचालक को पीटते हुए खींचकर बाहर मार्केट में ले आए। इससे मार्केट में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इतना ही नहीं केंद्र संचालक को पिटाई करते हुए कोतवाली तक ले गए। वहां पुलिस ने मारपीट करने वालों को जमकर हड़काया तथा दो युवकों को थाने में ही बैठा लिया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed