{"_id":"59c55d3d4f1c1b2e688b6110","slug":"101506106685-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना देने पर की गयी थी समरयाब की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की सूचना देने पर की गयी थी समरयाब की हत्या
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की सूचना देने पर की थी समरयाब की हत्या
कैराना(शामली)। 2700 रुपये लूटने की शिकायत पुलिस से करने की रंजिश में समरयाब की हत्या की गई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पांच हत्यारोपी अभी भी इस मामले में फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
10 सितंबर को भूरा निवासी समरयाब के गांव के ही तीन युवकों ने 2700 रुपये लूट लिए थे। जिस पर समरयाब ने डायल-100 पुलिस को फोन करके एक आरोपी को पकड़वा दिया था। बाद में किसी तरह मामले में फैसला हो गया था। इसके अगले ही दिन समरयाब लापता हो गया था। 16 सितंबर को समरयाब का शव गांव के मदरसे के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके के चाचा साबिर की तहरीर पर पुलिस ने शमीम, निजाम, मसरूफ उर्फ पिल्लू निवासी भूरा के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी शमीम को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो मामले में पता चला कि 2700 रुपये लूट की सूचना पर पुलिस ने निजाम को गिरफ्तार कर लिया था। इसी रजिंश के चलते समरयाब की हत्या की गई। वहीं, आरोपी शमीम ने बताया कि हत्याकांड में भूरा निवासी अब्बास, मुम्तियाज, मंजुरा निवासी भूरा भी शामिल थे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि समरयाब की हत्या के आरोप में शमीम का चालान कर दिया। साथ ही नामजद आरोपी निजाम, मसरूफ, अब्बास, मुंतियाज, मंजूरा निवासी गांव भूरा को भी हत्या का आरोपी बनाया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।