फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सातवीं की छात्रा के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म

सातवीं की छात्रा के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म

Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
सातवीं की छात्रा के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म
जलालाबाद (शामली)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के वक्त किशोरी के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला, जिसके बाद सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार की दोपहर क्षेत्र के एक गांव में सातवीं की छात्रा अपने घर पर अकेली थी। उसके परिजन किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि पड़ोसी अंकित छत के रास्ते उसके घर में घुसा आया। आरोप है कि उसने तमंचे के बल पर सातवीं की छात्रा को कमरे के अंदर ले गया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जब उसे होश आया तो उसके माता-पिता वहां पर थे। उसने अपने परिजनों को यह सारी बात बताई। बताया जाता है कि परिजन आरोपी युवक के घर पर पहुंचे तथा उसके माता-पिता को सारी बात बताई। आरोप है कि आरोपियों ने धमका कर वहां से भगा दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत थानाभवन पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed