{"_id":"596a66814f1c1bf32f8b4964","slug":"101500145281-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नाम पर युवती के साथ दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के नाम पर युवती के साथ दिल्ली पुलिस के सिपाही ने किया दुष्कर्म
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उससे तीन साल तक दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कैराना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह शामली में कमरा किराए पर लेकर रहती है। पास में ही दिल्ली पुलिस का सिपाही एवं जिला बागपत के गांव रमाला निवासी राहुल भी रहता था। आरोप है कि प्रेमजाल में फंसा कर वह 2013 में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे दिल्ली ले गया। यहां उसने गाजियाबाद में कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो आरोपी शादी का झांसा देने लगा। अपने परिवार से भी मिलवाया और शादी की बात कहकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद वह दोबारा उसे शामली ले आया और कमरा दिलवाकर चला गया। कुछ दिनों तक फोन पर बात करता रहा। पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसे पता चला कि राहुल ने शादी कर ली है। उसने इस धोखे के बारे में पूछा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह थाना तिलक मार्ग नई दिल्ली में पहुंची और सिपाही की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसपी डा. अजयपाल शर्मा से इसकी शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।