{"_id":"59515cf94f1c1b1e198b463c","slug":"101498504441-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज गाने बजाने के विरोध पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज आवाज गाने बजाने के विरोध पर मारपीट
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के मोहल्ला सरवर पीर में तेज आवाज में गाने बजाने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों से तहरीर दी गई है।
मोहल्ला सरवर पीर में एक युवक ठेली पर गाने बजा रहा था। पड़ोस में रहने वाले नदीम और सुहेल ने विरोध किया, तो गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष से नदीम और सुहेल तथा दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हो गए। पड़ोस में ही रहने वाले सपा नेता राशिद पहलवान ने भी बीच बचाव कराने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हड़काते हुए शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने चिकित्सा कराने के बाद शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। कार्यवाहक प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि तहरीर आई है, मामले की जांच की जा रही है।