{"_id":"5d1e4f9c8ebc3e3cce1c7117","slug":"crime-shamli-news-mrt431616772","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
crime
- फोटो : shamli
दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट
बाबरी। गांव बाबरी में कैंडी मार्ग पर दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बाबरी में बुटराडा-कैडी मार्ग पर बिजेंद्र निवासी करौदा हाथी की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार की शाम बाबरी निवासी परवेज ने अपनी कार को बिजेंद्र की दुकान के सामने खड़ा कर दिया था। बिजेंद्र ने कार को हटाने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि परवेज पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार बिजेंद्र के साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर सामान खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल दुकानदार बिजेंद्र का मेडिकल कराया। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें थानाध्यक्ष नेम सिंह ने समझाकर भेज दिया। इस मामले में दुकानदार के पुत्र सचिन की तहरीर पर पुलिस ने राशिद, टोनी, परवेज, इकरार, फुरकान, हाशिम, सलमान, उम्मेद नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपी परवेज और इकरार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष परवेज के भाई नवाब ने बाबरी थाने पर तहरीर देकर बिजेंद्र, बबलू और सुनील के खिलाफ कार खड़ी करने को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।