फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: पूर्व संविदा कर्मी को झांसे में लेकर 8.57 लाख की ठगी

Tue, 04 Nov 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। साइबर के शातिर ठग ने विद्युत विभाग के पूर्व संविदा कर्मचारी को झांसे में लेकर आठ लाख 57 हजार 458 रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने पहले पीड़ित के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी और फिर फोन कॉल कर बैंक कर्मचारी बताकर खाते संबंधी जानकारी लेकर ठगी की। पीड़ित की तरफ से कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार कला निवासी अजेश कुमार विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। अजेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 14 अक्तूबर की शाम पांच से छह बजे बीच मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बात कर रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते संबंधित सभी जानकारी ले ली और उसके खाते से आठ लाख 57 हजार 458 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी मिलते ही उसने उस व्यक्ति के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद उसने तुरंत ही धोखाधड़ी की सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर दी। पुलिस ने इस मामले रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साइबर सेल का कहना है कि तीन लाख रुपये ठग के खाते से होल्ड करा दिए। बाकी रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। साइबर सेल का कहना है कि पीड़ित के मोबाइल व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से एपीके फाइल आई थी। पीड़ित ने एपीके फाइल पर इंस्टॉल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed