फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

फालोअप: रिश्वतखोर बाबू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली। 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए सीएमओ कार्यालय के बाबू राकेश कुमार को पुलिस ने एंटी क्रप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर (एंटी क्रप्शन) की टीम ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यय वरिष्ठ सहायक का पटल देख रहे राकेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। राकेश कुमार की सीएमओ कार्यालय में स्टोर कीपर के पद पर मूल तैनाती है। शामली के काकानगर निवासी आशीष गर्ग की शिकायत पर एंटी क्रप्शन टीम को उनके पिता सुरेंद्र गर्ग के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास करने की एवज में बाबू द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एंटी क्रप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर साबिर अली की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर राकेश के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बाबू को मेरठ की एंटीक्रप्शन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। पकड़े गए बाबू के अलावा रिश्वत के मामले में अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू राकेश कुमार की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। एडी हेल्थ सहारनपुर के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के दिशा निर्देश के बाद आरोपी बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed