{"_id":"6903bf69da7344ea7300a7cd","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-152532-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 25 हजार की रिश्वत लेता सीएमओ कार्यालय का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 25 हजार की रिश्वत लेता सीएमओ कार्यालय का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली में रिश्वत लेते पकड़े गए सीएमओ कार्यालय के बाबू राकेश कुमार। संवाद
शामली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर (एंटी क्रप्शन) की टीम ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के बाबू राकेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शामली निवासी दवा विक्रेता आशीष कुमार से उनके पिता के चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के बिल की एवज में रिश्वत मांगी थी।
शहर के मोहल्ला काकानगर निवासी आशीष कुमार ने 27 अक्तूबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर को शिकायत की थी कि उनके पिता सुरेंद्र कुमार गर्ग राजस्व विभाग में वासिल बाकी नवीस (एडब्लयूबीएन) के पद पर कार्यरत थे। करीब 32 साल पहले वर्ष 1993 में सेवानिवृत्त होने के बाद से वह पेंशन ले रहे थे। 13 अगस्त 2025 को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था। उनके इलाज पर 2.98 लाख रुपये खर्च आया था।
आशीष के मुताबिक, उसने अपने पिता की चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के बिल को पास कराने के लिए सीएमओ कार्यालय में आवेदन के लिए बाबू राकेश कुमार से संपर्क किया और उन्हें बिल संबंधी कागज उपलब्ध कराए। सीएमओ कार्यालय में राकेश कुमार की स्टोर कीपर के पद पर मूल तैनाती है और वर्तमान में वह वरिष्ठ सहायक का कार्य देख रहे थे। आशीष का कहना है कि राकेश ने उनसे बिल पास कराने की एवज में पहले 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन बाद में 25 हजार रुपये तय हुए। बृहस्पतिवार को एंटी क्रप्शन की टीम ने आशीष के पुत्र लक्ष्य को ट्रीट किए हुए 500-500 रुपये के 50 नोट देकर राकेश के पास भेजा। लक्ष्य ने जैसे ही राकेश को रिश्वत के रुपये थमाए तो एंटी क्रप्शन की टीम ने उसे 25 हजार रुपये की रिश्वत लते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आदर्श मंडी थाने पर आरोपी से पूछताछ की गई। इस मामले में एंटी क्रप्शन टीम के इंस्पेक्टर साबिर अली की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।