{"_id":"68e01d53a80a31ac830ae417","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-150918-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लोन दिलाने के झांसा देकर पांच महिलाओं से एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लोन दिलाने के झांसा देकर पांच महिलाओं से एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका निवासी पांच महिलाओं को प्रधानमंत्री की योजना के माध्यम से लोन दिलवाने का झांसा देकर युवक ने एक लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर पीड़ित महिलाओं की तरफ से शहर कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव सिंभालका निवासी रेखा, पुष्पा, सत्तो, निर्मला और ममता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब दो माह पहले सूरज नाम का युवक उनसे मिला और कहा कि वह प्रधानमंत्री की योजना के माध्यम से उन्हें पांच-पांच लाख रुपये का लोन दिलवा देगा, जिससे वे अपने या अपने बच्चो को कोई भी स्थायी काम करा लेना। लोन पर न तो कोई ब्याज लगेगा और 50 हजार रुपये की छूट भी मिलेगी। आरोपी ने उन्हें अपने प्रभाव में ले लिया। आरोपी ने उनसे कहा कि उसे बैंक के बड़े अधिकारियों को खुश करना पड़ेगा और कागज की कार्यवाही करनी पड़ेगी, इसलिए पांच महिलाएं इकट्ठी करनी होगी और उनसे 20-20 हजार रुपये पहले लेने हैं।
पीड़ित महिलाओं ने कहा कि उन्होंने इधर-उधर से रुपये इकट्ठे किए और कुछ फोन पे के माध्यम से आरोपी को दिए। आरोपी ने 15 दिन में काम कराने की बात कही। 15 दिन बाद भी जब उनका काम नहीं हुआ तो उन्होंने आरोपी से लोन कराने के लिए कहा तो वह आज कल करता रहा। इसके बाद आरोपी शामली स्थित अपने ऑफिस से भी भाग गया।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि कभी कभी फोन पर बात होती है तो आरोपी ने एक लाख रुपये देने से इन्कार कर दिया और कहा कि उसकी कहीं भी शिकायत कर लेना, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।