फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दिल्ली, हरियाणा और यूपी से चुराई गई 14 बाइकें बरामद हुईं। आरोपी के दो साथी वांछित हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी एनपी सिंह ने कैराना थाने में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैराना-शामली बाईपास पुल के निकट चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी गांव लिलौन थाना कोतवाली शामली बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर भूरा-बराला रोड स्थित बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के खंडहर से चोरी की 13 अन्य बाइकें बरामद की गईं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है, जो अपने साथियों शारिक उर्फ जीफा निवासी कैराना और परवेज उर्फ फौजी निवासी ग्राम कुरडी थाना छपरौली जनपद बागपत के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली, हरियाणा और यूपी के क्षेत्रों से बाइकें चोरी करता था। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर बाद में अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपी पर पूर्व में पांच मामले दर्ज हैं। उसके वांछित साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed