{"_id":"68fe6127d9010f5c590e60df","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-152254-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के शामली बस स्टैंड के पास हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जिला मुजफ्फरनगर के गांव पीपलहेड़ा निवासी सुरेशपाल किसी कार्य से थानाभवन आए थे। वह शामली बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर मोड़ रहे थे कि तभी शामली की ओर से आए डंपर की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया और पास में खड़ी कार से जा टकराया। कार चालक उस समय पास की दुकान से सामान खरीद रहा था, जबकि उसका परिवार कार के अंदर ही बैठा थी। गनीमत रही कि कार में बैठी महिलाओं को चोट नहीं आई। हालांकि कार का अगला पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ट्रैक्टर चालक को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।