{"_id":"68fd1e5c9b9c4201590da647","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-152192-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दहेज में वाहन और एक लाख न मिलने पर महिला का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दहेज में वाहन और एक लाख न मिलने पर महिला का उत्पीड़न
विज्ञापन
शामली। दहेज में चार पहिया वाहन और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट करते हुए उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने पुलिस से निराश होकर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद महिला थाने पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कांधला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने महिला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी भौराकलां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ ढाई वर्ष पहले हुई थी। शादी के समय दिए गए सामान से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ससुर, सास, पति व देवर दहेज में चार पहिया गाड़ी व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। ससुराल वाले उसके साथ लगातार मारपीट कर तंग व परेशान कर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि देवर उस पर बुरी नजर रखता था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। उसने यह बात अपने पति व ससुराल वालों से की लेकिन उन्होंने उसे ही धमकाया और कहा कि यदि यहां रहना तो सब सहना पड़ेगा। इसी बीच उसका एक पुत्र हुआ। इसके बाद भी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता के मुताबिक 23 फरवरी की शाम छह बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की और देवर ने पेट में लात मारकर उसका गर्भ गिराने की कोशिश की। ससुराल वालों ने उसके बच्चे को छीन लिया और उसका पति उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया। उसे धमकी दी कि अगर बिना दहेज के वापस आई तो उसे जान से मार देंगे। मायके में रहकर उसने दूसरे पुत्र को जन्म दिया।। पीड़िता का आरोप है कि चार मार्च को कांधला थाना व पांच मार्च को महिला थाना पर शिकायती पत्र दिया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को 29 मार्च को डाक से एसपी प्रार्थना पत्र भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।