{"_id":"68ebf02d36610862620b926a","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-151541-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार हलवाई की मौत
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराड़ा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई पिंटू (33) की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी पिंटू रविवार सुबह करीब सात बजे घर से बाइक पर सवार होकर हलवाई का कार्य करने के लिए जिला मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव लालूखेड़ी जा रहे थे। जब वह बाबरी थानाक्षेत्र में गांव हाथी करौदा और बुटराड़ा के बीच पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मिंटू बाइक समेत सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान शामली निवासी पिंटू के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में गम का माहौल बन गया। परिजनों के मुताबिक मिंटू की पत्नी व आठ साल की पुत्री है। वह दो भाइयों में बड़े थे।पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।