फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: दो बाइकों की भिडंत में मजदूर की मौत, एक घायल

Wed, 01 Oct 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime news
बाबरी। कंडेला चौराहे के पास सोमवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में ढाबे पर काम करने वाले 18 वर्षीय कैफ की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार गंगोह का इस्लाम घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बाबरी का रहने वाले इदरीश पिछले करीब 10 साल से कैराना के गोशाला रोड के पास परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे उनका बेटा 18 वर्षीय कैफ अपनी मां को बाइक पर बाबरी छोड़कर वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक कंडेला चौराहे के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें कैफ और दूसरी बाइक पर सवार इस्लाम घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कैफ को मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed