{"_id":"68cb00f829aa25205702e504","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-149844-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संविदा कर्मचारी लाइनमैनों के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संविदा कर्मचारी लाइनमैनों के साथ मारपीट
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मचारी लाइनमैनों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कांधला क्षेत्र के एलम बिजलीघर की टीम मोहल्ला हरीनगर नाला फाटक के पास एचटी लाइन का फॉल्ट सही कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही चार लोगों ने टीम से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना में संविदा कर्मचारी लाइनमैन राहुल घायल हो गया।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने बीच-बचाव कर लाइनमैनों को हमलावरों से बचाया। इसके बाद अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने पूरी टीम के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।