{"_id":"691cc18f0a61f237810f0df7","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-153810-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिल्ली ब्लास्ट में घायल अमन को एचडीयू में शिफ्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिल्ली ब्लास्ट में घायल अमन को एचडीयू में शिफ्ट किया
विज्ञापन
कैराना। दिल्ली के लाल किले पर 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी अमन की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार को डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू से एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में शिफ्ट कर दिया।
ब्लास्ट में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि उसका चचेरा भाई झिंझाना निवासी नोमान घटनास्थल पर ही मारा गया था। सिर में लोहे का टुकड़ा घुसने के कारण अमन का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया था।
अमन के जीजा युनूस के अनुसार, अब स्थिति बेहतर है, लेकिन उसकी आंखों में अभी भी परेशानी बनी हुई है। ब्लास्ट की वजह से आंखों की नसों में खून का दबाव बढ़ गया था। मंगलवार को गुरु नानक हॉस्पिटल से नेत्र विशेषज्ञ को बुलाकर अमन की आंखों की जांच कराई गई। डॉक्टरों ने आई ड्रॉप दी है और ज्यादा बोलने से मनाही की है। अमन के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार जारी है।