फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

मक्का हादसा : अपनों का हाल जानने को परेशान रहे रिश्तेदार

Tue, 18 Nov 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime news
शामली/कैराना/झिंझाना। सोमवार सुबह मक्का से मदीना के रास्ते एक बस डीजल कैंटर से टकराकर भीषण आग की लपटों में घिर गई। इसमें 40 से अधिक भारतीय हाजियों की मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही जिले में पहुंची, उमरा पर गए लोगों के परिजनों, रिश्तेदारों में सन्नाटा और बेचैनी फैल गई। हालांकि, सकुशल रहने का पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाजी तनवीर व परिवार सुरक्षित, भाई ने फोन कर जाना हाल
कैराना के मोहल्ला तीतरवाड़ा चुंगी निवासी हाजी तनवीर, उनकी बहन फरजाना, और उनके पुत्र कासिफ, नवाज़िश व दोनों पुत्रवधुएं सात नवंबर को उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे।
विज्ञापन

हादसे की खबर सुनते ही तनवीर के भाई, भारत टेंट हाउस के मालिक हाजी भूरा, घबराहट में तुरंत भाई को फोन करने लगे। काफी प्रयास के बाद संपर्क हुआ। हाजी तनवीर ने बताया कि वे सभी मक्का में सुरक्षित हैं और दो दिन बाद मदीना रवाना होंगे। यह सुनकर परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर बढ़ी चिंता, फोन उठते ही मिली राहतझिंझाना के मोहल्ला शेखा मैदान निवासी इरफान सैफी के भाई इमरान अपनी पत्नी के साथ 10 नवंबर को उमरा के लिए गए थे। इमरान ने बताया कि हादसे के समय वे होटल में थे और सभी ठीक हैं। यह सुनकर परिजनों ने हाथ उठाकर शुक्र अदा किया। शेखा मैदादन मोहल्ले के बिलाल के भाई शोएब, उनकी पत्नी सनव्वर और भाई की पत्नी सानिया 12 नवंबर को उमरा के लिए गए थे। हादसे की खबर के बाद से परिवार लगातार फोन कर रहा है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed