फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: सातवें दिन भी यमुना में डूबे सलमान के तीन बच्चों का नहीं चला पता

Fri, 10 Oct 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। सातवें दिन भी यमुना में डूबे सलमान के तीन मासूम बच्चों का पता नहीं चल सका। मोटर बोट खराब होने के कारण गोताखोर ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्नी की बेवफाई से आहत सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। यमुना में कुदने से पहले सलमान ने अपनी व बच्चों की मौत के लिए अपनी पत्नी व प्रेमी को जिम्मेदार बताते हुए तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन गुलिस्ता को भेजी थी। शनिवार से गोताखोर सर्च अभियान पर लगे थे। चार दिन पहले सलमान व महक का शव बरामद हो गया था। सलमान के पिता शफीक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सलमान की पत्नी खुशनुमा व उसके प्रेमी जौला निवासी साबिर को जेल भेज दिया था, जबकि एक महिला सहित 4 आरोपी अभी भी वांछित हैं।

वहीं गोताखोरों की बोट खराब होने के कारण गोताखोर ज्यादा दूर तक तलाश नही कर पा रहे हैं। गोताखोरों के साथ अभियान में शामिल पूर्व सभासद मेहरबान अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हरियाणा के नन्हेडा के पास शव की सूचना मिली थी, लेकिन वहां जाने पर पता चला के कोई कपड़ा यमुना में तैर रहा था। तीनों बच्चों शिफा, आयान व इनाया का सातवें दिन भी पता नहीं चल सका। तलाशी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed