{"_id":"68e80138160ee62f1b01d624","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1001-151321-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोताखोरों ने स्थायी नियुक्ति के लिए डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोताखोरों ने स्थायी नियुक्ति के लिए डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी में लगातार हो रहे हादसों के बीच स्थानीय गोताखोरों ने जिला प्रशासन से स्थायी तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे यमुना पर तैनात रहेंगे तो लोगों की समय रहते जान बचाएंगे।
बृहस्पतिवार को पूर्व सभासद मेहरबान अंसारी के साथ गांव मवी अहतमाल निवासी गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व जाहिद ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। गोताखोरों ने बताया कि पूरे साल वे यमुना पुल पर तैनात रहते हैं और तहसीलदार कैराना द्वारा उपलब्ध कराई गई मोटरबोट के सहारे लोगों की जान बचाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने चार कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया, जबकि धार्मिक आयोजनों के दौरान नदी में डुबकी लगाने आए श्रद्धालुओं के कारण हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है।
गोताखोरों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में यमुना पुल के नीचे से 10 शवों की तलाश कर परिजनों को सौंपा गया। गोताखोरों का कहना है कि यमुना में उतार-चढ़ाव के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि उनका भी परिवार है लेकिन यमुना पर रहने के कारण उनका घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हें संविदाकर्मी के रूप में स्थायी तैनाती दी जाए ताकि बिना किसी चिंता के लोगों की मदद जारी रख सकें। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है।