फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime,arrest

रात में हो रहा अवैध रेत खनन, 18 ट्रालियां पकड़ी

Wed, 10 Jul 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,arrest
कैराना नगला राई यमुना घाट पर छापा मारते एसडीएम - फोटो : SHAMLI
कैराना। एसडीएम ने रात में पुलिस बल के साथ खुरगान यमुना घाट पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध रेत खनन पकड़ा। मौके से 18 ट्रालियां, सात ट्रैक्टर और चार रेत से लदी बुग्गी बरामद की। खनन कर रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो बाइक और एक कार को सीज कर दिया। प्रशासन रेत खनन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से खुरगान में अवैध रेत खनन की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार रात 12 बजे एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने पुलिस बल के साथ खुरगान यमुना घाट पर छापा मारा। एसडीएम के अनुसार मौके पर बड़े पैमाने पर रेत खनन करके ट्रालियों द्वारा सप्लाई किया जा रहा था। टीम को आता देख रेत माफिया मौके से जंगल के रास्ते फरार हो गए। टीम ने मौके से 18 अवैध रेत लदी ट्रालियां, सात ट्रैक्टर, चार बुग्गियां, दो बाइक और एक गाड़ी पकड़ी। एसडीएम रात में मौके पर पुलिस बल छोड़कर वापस आ गए। बुधवार सुबह एसडीएम मौके पर गए। ेबताया कि खुरगान में रात में खनन पर छापा मारा गया था। सभी रेत से लदे वाहनों को सीज कर दिया गया है। मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही कानूनगो को खनन माफियाओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

यमुना का चीर रहे सीना
यमुना में हो रहे अवैध खनन की वजह से ही आए दिन हादसे हो रहे हैं। यमुुना में खनन से गहरे गड्ढे हो जाते हैं और बाद यहां पानी आने पर ये गड्ढे पानी में डूब जाते हैं और स्नान करनेे इसी गड्ढों में डूबकर अपनी जान गवा देते हैं। अमर उजाला ने पिछले दिनों हरियाणा में यमुना पुल के पास बने गहरे गड्ढों को लेकर समाचार भी प्रकाशित किया था। इसी के बाद प्रशासन कुछ सचेत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed