फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cricket played with peers in day, hanged at night

दिन में साथियों संग खेला क्रिकेट, रात में लगा ली फांसी

Thu, 16 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cricket played with peers in day, hanged at night
शामली में आत्महत्या करने वाले सिपाही हरेंद्र यादव का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
दिन में साथियों संग खेला क्रिकेट, रात में लगा ली फांसी
विज्ञापन

शामली। रिजर्व पुलिस लाइन में आत्महत्या करने वाले सिपाही हरेंद्र सिंह हंसमुख और मिलनसार थे। दोपहर में लंच टाइम में उसने साथियों संग क्रिकेट खेला और रात में फांसी लगा ली। सिपाही की मौत होने से पुलिस लाइन में शोक छाया रहा।
रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि सिपाही हरेंद्र सिंह कैश काउंटर पर तैनात थे जबकि उनकी पत्नी रचना टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात हैं। हरेंद्र की ड्यूटी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक थी, जबकि रचना की ड्यूटी रात आठ बजे तक थी। पुलिस में 2011 में पद पर भर्ती हुए सिपाही हरेंद्र सिंह 2015 से शामली में तैनात थे जबकि रचना 2017 से तैनात है। वह दोनों शहर के मोहल्ला रामशाला में किराए के मकान में रह रहे थे। प्रतिसार निरीक्षक के मुताबिक हरेंद्र सिंह मृदुभाषी, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे। वे हमेशा अपने साथियों के साथ घुल-मिलकर रहते थे और ड्यूटी भी पूरी निष्ठा के साथ देते थे। बुधवार को भी वे सुबह से शाम तक ड्यूटी पर रहे। दोपहर में लंच टाइम में साथियों के साथ क्रिकेट खेला। दिनभर उनकी बातचीत और चेहरे से किसी को ऐसा नहीं लगा कि उसे किसी तरह की कोई परेशानी या तनाव है। शाम को पांच बजे ड्यूटी करके सिपाही हरेंद्र सिंह साथी पुलिसकर्मियों को घर जाने की बात कहकर गए थे।
विज्ञापन

रात में ही सिपाही की ससुराल वाले भी पहुंचे शामली
शामली। आरआई हरमीत सिंह ने बताया कि सिपाही हरेंद्र सिंह के आत्महत्या करने की सूचना पर उनके ससुराल वाले भी रात में ही पुलिस लाइन पहुंच गए थे। हरेंद्र की पत्नी रचना गाजियाबाद जनपद के थाना लोनी क्षेत्र के गांव सलेमपुर की निवासी है। आरआई ने बताया कि रचना 14 दिन के अवकाश पर चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed