{"_id":"61dc8505980146461829a9ac","slug":"create-awareness-for-the-promotion-of-hindi-shamli-news-mrt572935860","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पैदा करें जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पैदा करें जागरूकता
विज्ञापन
शामली आर के डिग्री कॉलेज में श्रमदान करते एनएसएस के छात्र छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पैदा करें जागरूकता
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के प्रथम और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजित किया गया।
सोमवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरव कुमार पांडे व डॉ. मांगेराम सैनी ने मां सरस्वती व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राचार्य ने विश्व हिंदी दिवस पर इसके उद्देश्य, विश्व में हिंदी का प्रचार प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करने और हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ पांडे और डॉ. मांगेराम ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्वयं सेवक व स्वयंसेविकाओं ने कालेज परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य किया और कूड़ा करकट का समुचित निस्तारण किया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. विनीता कुमारी, आशु देशपाल आदि मौजूद रहे।