फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cracks in houses due to construction of basement, demand for action

Shamli News: बेसमेंट निर्माण होने से मकानों में आई दरारें, कार्रवाई की मांग

Sat, 01 Jul 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cracks in houses due to construction of basement, demand for action
थाना भवन मोहल्ला हकीमांन में खोदे गए बेसमेंट में बरसाती पानी
शामली, थानाभवन। नगर के मोहल्ला हकीमान में पांच माह पूर्व खोदे गए बेसमेंट में बरसात का पानी भरने के कारण आसपास के मकानों में दरारें आ गई। आरोप है कि बार-बार शिकायत पर भी नगर पंचायत प्रशासन लीपापोती में लगा है। नगर पंचायत की रोक के बावजूद रात्रि में बेसमेंट में पिलर लगाकर निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हकीमान में पांच माह पूर्व खोदे गए बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से आसपास रहने वाले योगेश कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, नफीस के घरों की दरारों में दरारें आ गई। उन्होंने नगर पंचायत में शिकायत कर अनाधिकृत बेसमेंट के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें अपने मकान गिरने की आशंका जताई है। शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया था, बेसमेंट नियम के विरुद्ध है, नगर पंचायत से इसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा और बेसमेंट को भरवा दिया जाएगा। मोहल्ले वालों ने बताया था कि यह मकान विजय गोयल, नवीन गोयल आदि का है। वह इसे शमशाद को बेचकर नगर से बाहर चले गए है। बेसमेंट में बरसात का पानी भरने के कारण उनके मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात्रि में बेसमेंट स्वामी ने बेसमेंट में पिलरों का निर्माण कर दिया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया अनाधिकृत तरीके से बेसमेंट का निर्माण किया गया है। नगर पंचायत में क्रेता व विक्रेता दोनों को नोटिस जारी कर दिया है। यदि रात्रि में कोई निर्माण कार्य किया गया है तो उसे ध्वस्त किया जाएगा। बेसमेंट बनने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed