फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cow Slaughter Accused Injured in Police Encounter in Kairana, One Arrested and One Escaped

Shamli: कैराना में गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में घायल, साथी फरार, तमंचा- बाइक बरामद

Tue, 09 Dec 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 09 Dec 2025 10:49 AM IST
सार

कैराना में गोवंश वध केस के आरोपी चांद को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दोनों पर लावारिस गोवंश का वध कर अवशेष पंजीठ नाले में बहाने का आरोप है।

विज्ञापन
Cow Slaughter Accused Injured in Police Encounter in Kairana, One Arrested and One Escaped
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में लावारिस घूम रहे गोवंश का वध कर अवशेष पंजीठ नाले में बहाने के मामले में पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी चांद निवासी मोहल्ला रेतावाला के पैर में गोली लग गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी शमीम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दोनों पर दो दिन पहले गोवंश वध कर अवशेष नाले में फेंकने का आरोप है।
विज्ञापन


नाले में मिला कटा सिर, हिंदू संगठनों में फैल गया रोष
सोमवार को कैराना से पंजीठ की ओर जाने वाले नाले में गोवंश का कटा हुआ सिर मिला था। मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष फैल गया था। पुलिस ने सिर का परीक्षण कराकर उसे गड्ढे में दफन कराया और यमुना चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार ने गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में एक और बदमाश का एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी समयदीन मुठभेड़ में ढेर, घिरा तो पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12 बजे हुई मुठभेड़, तमंचा-खोखा-बाइक बरामद
रात करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पानीपत रोड पर रामड़ा मार्ग पर दो संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का संकेत दिया। आरोपियों ने बाइक मोड़ी, तभी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चांद के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की बाइक बरामद की।

अस्पताल में भर्ती, साथी की तलाश जारी
घायल चांद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जंगलों में घूमने वाले गोवंश का वध कर मांस बेचते थे और अवशेष नाले में बहा देते थे। पुलिस फरार आरोपी शमीम की तलाश में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed