{"_id":"675c7c1e58b61e0aeb01b6d8","slug":"court-sentenced-12-culprits-in-nine-cases-shamli-news-c-26-1-sal1002-133396-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कोर्ट ने नौ मामलों में 12 दोषियों को सजा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कोर्ट ने नौ मामलों में 12 दोषियों को सजा सुनाई
Fri, 13 Dec 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। यहां डीएपी की किल्लत का मुद्दा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में उठाया। उन्होंने यह मुद्दा ऐसे समय में उठाया है, जब सरकारी समितियों पर किसान सुबह से शाम तक डीएपी के लिए चक्कर काट रहे हैं। प्रियंका गांधी तीन साल पहले भी ललितपुर में आकर किसानों का मुद्दा उठा चुकी हैं।
एक सप्ताह से सहकारी समितियों पर खाद का संकट है। पहले भी डीएपी की रैक आने में देरी से किसान दुकानों से महंगे दामों में खाद लेने को मजबूर थे।
जब खाद आई भी तो दो दिनों तक आईडी नहीं मिली, इसके चलते समितियों पर खाद का वितरण नहीं हो सका। किसी प्रकार आईडी मिलने के बाद डीएपी का वितरण तो हो गया, लेकिन अब भी एक हजार मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है। वर्तमान में सहकारी समितियों पर डीएपी का स्टॉक शून्य है, जबकि सात फीसदी बोआई अब भी बाकी है। डीएपी का यह संकट अब संसद में भी मुद्दा बन गया है।
मृत किसानों के परिजनों को पहुंचाई थी खाद व आर्थिक मदद : खाद को लेकर दो किसानों की जान जाने और दो किसानों के आत्महत्या करने पर 29 अक्तूबर 2021 को प्रियंका गांधी साबरमती एक्सप्रेस से ललितपुर आईं। तहसील पाली निवासी मृतक किसान बबलू पाल के परिजनों से मिलकर उन्हें राहत दिलाने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
यहीं पर नयागांव निवासी मृतक किसान भोगीपाल, ग्राम मैलवाराखुर्द के मृतक किसान सोनी अहिरवार एवं ग्राम बनयाना के मृतक किसान महेश बुनकर के परिजनों से भी मिली थीं। उन्होंने चारों मृतक किसानों के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया था। प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्थानीय कांग्रेस कमेटी के माध्यम से खाद मंगाकर मृतकों के परिजनों के घर जाकर खाद पहुंचाई थी।
नयागांव निवासी किसान भोगीराम पाल की पत्नी को तीन लाख रुपये का चेक एवं उसकी बेटी की शादी के खर्च के लिए आरटीजीएस के माध्यम से दो लाख रुपये, कस्बा पाली निवासी बबलू पाल की पत्नी बबीता, ग्राम बनयाना निवासी महेश बुनकर की पत्नी प्रभा, मैलवारा खुर्द निवासी मृतक सोनी अहिरवार के बेटे संदीप अहिरवार को चार-चार लाख रुपये के चेक दिया था।व