फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   court news

Shamli News: जानलेवा हमले के मुजरिम को 10 वर्ष का कारावास

Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
court news
कैराना। क्षेत्र के शेखपुरा की युवती को साथ ले जाने के विरोध करने पर गोली मारकर घायल करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी कोर्ट) ने दोष सिद्ध पाए जाने पर मुजरिम सागर को दस वर्ष के कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

19 मार्च 2022 की रात करीब ढ़ाई बजे गांव शेखूपुरा निवासी युवती अपने घर पर सोई हुई थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और युवती को साथ ले जाने का प्रयास किया था। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे गोली मार दी थी, जिस कारण वह गंभीर घायल हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पीड़िता की मां की ओर से आदर्शमंडी थाने पर गांव के ही सागर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में सात गवाह पेश किए गए। शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी) सुरेंद्र कुमार राय ने आरोपी के दोषी पाए जाने पर आरोपी को दस वर्ष के कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थदंड अदा नहीं करने पर तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा का प्रावधान किया गया। इसके अलावा कोर्ट ने 20 हजार रुपये पीड़िता के पुनर्वास देने के भी आदेश दिए हैं। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर विश्वास था और उन्हें इंसाफ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed