फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Couple who had court marriage expressed threat to their lives to family members

Shamli News: कोर्ट मैरिज करने वाले युगल ने परिजनों से जताया जान का खतरा

Fri, 23 Feb 2024 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Couple who had court marriage expressed threat to their lives to family members
शामली। कोर्ट मैरिज करने वाली युवती अपने पति के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। यहां डीएम के नाम प्रार्थना पत्र देकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को युगल कलक्ट्रेट पहुंचा। युवती जिला अलीगढ़ के एक गांव की रहने वाली है, जबकि युवक कैराना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। युवती की तरफ से डीएम रविंद्र सिंह के नाम दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने बिना किसी दबाव के युवक के साथ कोर्ट मैरिज की है। वे दोनों बालिग हैं और हिंदू धर्म से हैं। दोनों एक कंपनी में छह माह से जॉब करते थे। युवती का कहना है कि शादी करने के बाद से उसके पिता व रिश्तेदार जान से मारने के लिए लगातार तलाश कर रहे हैं। इसलिए उन दोनों को अपने परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है और वह उनसे बचने के लिए जगह-जगह छिपते फिर रहे हैं। युवती ने डीएम से अपनी व अपने पति की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed