{"_id":"66ad61a35aa98606290012c4","slug":"couple-beaten-and-looted-bike-cash-jewelery-and-mobile-phone-shamli-news-c-26-1-smrt1048-125669-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दंपती से मारपीट कर बाइक, नकदी, जेवर और मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दंपती से मारपीट कर बाइक, नकदी, जेवर और मोबाइल फोन लूटा
Sat, 03 Aug 2024 04:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। गांव पेलखा के पास रात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनकी बाइक, आठ हजार रुपये, महिला के जेवर और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी कैलाश अपनी पत्नी शशि देवी के साथ बृहस्पतिवार शाम को शामली में स्थित नर्सिंग होम में भर्ती मरीज के लिए खाना देने आए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वे बाइक से गांव लौट रहे थे। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में गांव पेलखा के पास पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हेलमेट से वार कर कैलाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।
इसके बाद बदमाश उनकी बाइक, आठ हजार रुपये और महिला से सोने के कानों के कुंडल, मंगलसूत्र और फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश दंपती को धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। कैलाश के भाई सुशील की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया बाइक लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
बदमाश बोले बाइक दे दो, बाद में मिल जाएगी
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया बाइक लूटने वाले बदमाशों ने दंपती से कहा कि वह चुपचाप बाइक उन्हें दे दो। बाद में उन्हें मिल जाएगी। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर बाइक लूट ली और फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि बदमाश बाइक का किसी अन्य घटना में इस्तेमाल करने के लिए लूट की वारदात की है। एसपी का कहना है कि इस बिंदू पर भी पुलिस जांच कर रही है।