फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Couple arrested in an attempt to recover by making obscene videos

हनी ट्रैप के दो मामले में वांछित दंपति गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested in an attempt to recover by making obscene videos
संशोधित
विज्ञापन

नशीली कोल्ड पिलाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाईं
तीतरवाड़ा के दो युवकों को ब्लैकमेल कर की गई लाखों रुपये की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। दो अलग-अलग मामलों में युवकों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर धन की मांग करने के मामले में पुलिस ने वांछित दंपती को गिरफ्तार किया है।
27 दिसंबर 2021 को गांव तीतरवाड़ा निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गांव के ही सलीम उर्फ ढेला उसे अपने साथ ले गया और एक कमरे में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद आरोपियों ने एक महिला के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में 10 जून 2022 को तीतरवाड़ा निवासी अन्य युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलीम उर्फ ढेला ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक कमरे में ले गया। वहां एक महिला के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में आरोपियों ने उससे लाखों रुपये की मांग की। दोनों मामलों में पुलिस पहले तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि रविवार को दोनों मामलों में वांछित लुकमान उर्फ उस्मान निवासी गांव हमजागढ़ थाना गंगोह जिला सहारनपुर और उसकी पत्नी रिजवाना को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed