फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Couple and daughter die in accident on Jansath flyover

Shamli News: जानसठ फ्लाईओवर पर हादसे में दंपति और बेटी की मौत

Mon, 05 Jan 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Couple and daughter die in accident on Jansath flyover
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर पर बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में मंसूरपुर के गांव जड़ोदा निवासी सोनू (35), उसकी पत्नी राधिका (30) और बेटी रिया (10) की मौत हो गई। चार साल का बेटा काला घायल है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र निवासी सोनू अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर तिराहा की ओर से वापस गांव लौट रहा था। रविवार रात जब वह जानसठ फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राधिका और रिया की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम काला को शहर के भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि बाइक की गति तेज थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक भाग गया। घटना स्थल से कुछ दूर लगे सीसीटीवी में हादसा होता दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed