{"_id":"674e0acd5f2cfb50900535b4","slug":"councilors-angry-over-committee-not-being-formed-shamli-news-c-26-1-sal1002-132762-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: समिति गठित नहीं होने पर भड़के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: समिति गठित नहीं होने पर भड़के सभासद
Tue, 03 Dec 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
कैराना। नगरपालिका के विभिन्न विभागों में समिति गठित नहीं होने पर सभासद भड़क गए। उन्होंने खरी-खोटी सुनाते हुए एक दिन का अल्टीमेटम दिया है।
हाल ही में नगरपालिका में बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमें सभासदों ने प्रत्येक विभाग में समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा था और उस पर सहमति भी बन गई थी। सोमवार को सभासद पालिका कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। कार्य को अधर में ही छोड़ दिया जाता है।
सभासदों की ओर कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र ही समिति गठित हो जानी चाहिए, अन्यथा सभासद आगे की रणनीति बनाएंगे। पालिकाध्यक्ष ने ईओ से फोन पर वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद तौसीफ चौधरी, शाहिद हसन, मौलवी फुरकान, सालिम चौधरी, नौशाद अंसारी, उम्मेद, बासिद, राजपाल, डॉ. बलवान, राशिद बागवान आदि सभासद एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।