फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Council schools have not received composite grant for four months

Shamli News: परिषदीय विद्यालयों को चार माह से नहीं मिली कंपोजिट ग्रांट

Sun, 25 Aug 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Council schools have not received composite grant for four months
शामली। नए शिक्षा सत्र शुरू हुए चार महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी तक परिषदीय विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट नहीं मिली है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को चाॅक, डस्टर से लेकर स्कूल की अन्य जरूरत का सामान अपने पास से खरीदना पड़ रहा है। वहीं स्कूल की रंगाई पुताई व छोटी मरम्मत का कार्य भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय स्कूल संचालित है। इनमें करीब 80 से 85 हजार छात्र-छात्रा शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट की धनराशि मिलती है। जिसके तहत 100 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को 25 हजार, 200 छात्र संख्या वाले स्कूलों को 50 हजार और 300 छात्र संख्या वाले स्कूलों को एक लाख रुपये की धनराशि कंपोजिट ग्रांट के रूप में प्राप्त होती है। इस राशि से शिक्षक स्कूल में चाॅक डस्टर, डिक्शनरी से लेकर हाथ धोने के लिए साबून, टॉयलेट क्लिनर सहित स्कूलों की जरूरत का सामान खरीदते हैं। साथ ही इस धनराशि से स्कूलों में रंगाई पुताई भी कराई जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल की मरम्मत जैसे जर्जर शौचालय ठीक कराना, पानी की व्यवस्था, फर्नीचर आदि के कार्य भी कंपोजिट ग्रांट से होते हैं। इस ग्रांट से पांच हजार रुपये स्वच्छता के लिए अनिवार्य रूप से खर्च भी किए जाते हैं। अप्रैल माह से शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र को चार माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कंपोजिट ग्रांट स्कूलों को नहीं मिली हैं। ऐसे में शिक्षक कंपोजिट ग्रांट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से कंपोजिट ग्रांट जारी होता है। हर वर्ष जनपद को लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित होती है। इसके लिए पत्राचार हो चुका है। जल्द ही कंपोजिट ग्रांट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद जो कार्य अधूरे पड़े है, सभी पूरे कराए जाएंगे।
- लता राठौर, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed