{"_id":"639b6c07d503132b4a59d575","slug":"corruption-inflation-and-unemployment-are-increasing-in-bjp-rule-naseemuddin-shamli-news-mrt6179136134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही: नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही: नसीमुद्दीन
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा लिलौन गांव से जलालाबाद तक निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने शहीदों व अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पद यात्रा से जाम की स्थिति बनी रही है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
लिलौन गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो पद यात्रा का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया और वह पैदल ही जलालाबाद तक पहुंचे। कहा कि कांग्रेस ने पहले गोरे अंग्रेजों को भगाया था अब कांग्रेस काले अंग्रेजों को भी भगाएगी। भाजपा राज में खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। जीएसटी अधिकारी कर्मचारी सड़क पर केले की ठेली पर भी छापामारी कर रहे हैं और रिश्वत लेते है। यदि कोई व्यापारी मना करता है तो उनको परेशान किया जाता है।
कहा कि भाजपा सरकार में आज देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे है। युवाओं को पढ़ने लिखने के बाद भी सरकार रोजगार नहीं दे रही है। सरकार चुनाव के समय तो वादा करती है, लेकिन फिर सत्ता में आते ही मुखर जाती है। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और महंगाई को घटाने की तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसान का इस समय सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को जोड़ने का है और वह इससे लोगों को एकजुट कर रहे है। इससे पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। पद यात्रा के दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, वैभव गर्ग प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल, अनुज गौतम शहर अध्यक्ष, ठाकुर लाखन सिंह, बाबू ख़ान, ओमवीर उपाध्याय, आलम चौधरी, बाबा गोपीराम, पुनीत शर्मा, राजेश कश्यप, विनोद अत्री, नरेंद्र शर्मा, रमेश मराठा, राजकुमार शर्मा, अमित डिंपल, ज्योति प्रसाद, महिपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।