फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   "Corruption became the base station '

‘थाने बने भ्रष्टाचार के अड्डे’

Thu, 21 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 21 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
"Corruption became the base station '
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। एक पक्षीय कार्रवाई करती है, जिससे जनता में असंतोष पनप रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा ने बाबरी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की नीति पर कार्य कर रही है। 2013 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान सरकार ने दंगे के आरोपी मौलाना नजीर को हेलीकॉप्टर सेे लखनऊ भेजा, जबकि भाजपा नेताओं को पुलिस कस्टडी में वज्र वाहन से जेल भिजवाया गया।
विज्ञापन


दंगे के दौरान 70 साल के बुजुर्गों पर भी केस दर्ज किए गए। एटा में जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई। प्रदेश सरकार ने अवैध शराब बिक्री को बढ़ावा दिया है। आबकारी विभाग को खुद मुख्यमंत्री देखते हैं, बावजूद इसके अवैध शराब के धंधों पर अंकुश नहीं लगवा पा रहे। प्रदेश में पुलिस वालों की जान भी सुरक्षित नहीं है, आए दिन पुलिसकर्मियों पर हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश सरकार में काबिज भ्रष्ट और अराजकता को बढ़ावा देने वाले मंत्रियों को जेल भिजवाया जाएगा। प्रदेश की जनता गुंडागर्दी से त्रस्त है, जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने बंतीखेड़ा  गांव के परिवार द्वारा पलायन करने की बात पर कहा कि थानाभवन क्षेत्र को किसी भी सूरत में कैराना नहीं बनने देंगे।

इसके साथ ही विधायक ने कहा कि क्षेत्र का किसान बुरी तरह त्रस्त है। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा है। बिजली विभाग बकायादारी पर किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर उत्पीड़न करने में लगा हुआ है। 


धरने के संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह प्रधान रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, डॉ. प्रियंवदा तोमर, रामजीलाल कश्यप, पंकज राणा, अमित शर्मा प्रधान, अशोक शर्मा प्रधान, पूर्व प्रधान बिल्लू, प्रधान सरवीर मलिक, सेवाराम सैनी, संजय शर्मा, योगराज शर्मा, आदित्य प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed