फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corporation committed to provide uninterrupted power supply

निर्बाध रुप से विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभाग कटिबद्ध

Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Corporation committed to provide uninterrupted power supply
कैराना रोड पर बिजली महोत्सव व ऊर्जा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगो को देखते पूर्व मंत्री सु? - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्युत निगम ने बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस अभियान के अवसर पर उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य पावर-2047 कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर निगम की उपलब्धियों का बताया गया। यहां कहा कि निगम निर्बाध विद्युत आपूर्र्ति के लिए कटिबद्ध है।
गांव जगनपुर के निकट स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा व डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिल रही है। पूर्व की सरकारों में जिन गांवों में अंधेरा रहता था, अब उनमें विद्युत आपूर्ति होने से उजाला है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वसमाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव से बिजली आपूर्ति मिल रही है। अब लोगों को बिजली के लिए तरसना नहीं पड़ता है। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिन गांवों में बिजली नहीं थी, उनमें अभूतपूर्व कार्य हुए हुए हैं। आमजन को भी बिजली इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना चाहिए। बिजली की बचत ही उत्पादन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रामकुमार व एक्सईएन चतुर्थ रवींद्र प्रकाश ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निगम विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से देने हेतु कटिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी समय-समय पर समाधान कराया जाता है। उन्होंने आमजन से निगम का बकाया जमा करने का भी आह्वान किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर सांकृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही विभागीय कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीओ प्रथम जीडी प्रजापति, एसडीओ कैराना ओमप्रकाश बेदी, जेई जोखन चौहान व देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली में कैराना रोड पर बिजली महोत्सव व ऊर्जा  दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  सांस्कृतिक कार्यक्र?

शामली में कैराना रोड पर बिजली महोत्सव व ऊर्जा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्र?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed